Press "Enter" to skip to content

पुरानी शिवपुरी में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, क्षेत्र में फैली दहशत / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा बाजार जैन मंदिर के पास बीते रात एक घर में भाई की पत्थर से कुचल कर निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बड़ा बाजार जैन मंदिर के पास एक घर में 2 भाई विवेक भार्गव (46) और संयम भार्गव (40) रहते थे। दोनों भाइयों के माता-पिता का कुछ साल पहले ही देहांत हो चुका था, दोनों भाइयों की शादी नहीं हुई थी, ये दोनों कोई काम धंधा भी नहीं करते थे। बीती रात विवेक भार्गव की हत्या उस वक्त हुई, जब उसका छोटा भाई संयम भार्गव घर पर नहीं था।

मृतक विवेक भार्गव के छोटे भाई संयम भार्गव ने बताया कि वह बीते शाम घर से निकला था पहले वह सिद्धेश्वर मंदिर गया, जिसके बाद वह सुरेश सोनी के घर पर टीवी देखने लगा, रात करीब 11 बजे वह अपने घर पर लौटा तो अंदर जाकर देखा कि भाई की लाश पड़ी हुई थी, लाश के पास खून से लथपथ एक पत्थर पड़ा हुआ था, जिससे उसकी हत्या की गई थी।

संयम भार्गव ने बताया कि उसके पिता ग्राम कनाखेड़ी में मंदिर के पुजारी थे। जहां उनकी जमीन थी, इस जमीन को उन्होंने बटाई से कौशल पुरी गोस्वामी निवासी कनाखेड़ी को दे रखी थी। कौशल पुरी गोस्वामी ने 55 हजार रुपए सालाना बटाई के हिसाब से पैसे वर्ष 2017 से नहीं दिए थे। जिसको लेकर उसके भाई और उसका कौशल पुरी गोस्वामी से विवाद चल रहा था।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!