शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित जनसुवाई में रामचरण पुत्र दलीप आदिवासी निवासी नेगुंवा खोड ने बताया कि उसका खाता एसबीआई क्योस्क बैंक में है। उसने प्रधानमंत्री आवास की कुटीर हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था जिसमें उसकी कुटीर स्वीकृत हो गई लेकिन कोई राशि नहीं मिली। इसके अलावा उसके खाते में से मजदूरी के 15 हजार रूपए पड़े थे। जब वह बैंक स्टेटमेंट निकलवाने गया तो पता चला कि उसके खाते से 65 हजार रूपए निकाल लिए गए है जबकि रामचरण ने कोई राशि निकाली ही नहीं थी।
रामचरण ने बताया कि वह खोड के सिया शरण के यहां रूपए निकालने के लिए गया था यहां अंगूठा लगवा कर मुझे 5 हजार रूपए दे दिए और कहा कि अब उसके खाते में 15 हजार रूपए और बाकी है लेकिन बाद में पता चला कि खाते से 15 हजार रूपए निकाल लिए गए हैं। इसके बाद ग्राम के सचिव ने बताया कि तुम्हारी आवास की राशि आ चुकी है जब चेक करने गया तो पता चला कि खाते से 19 मई व 20 मई को किसी ने खाते से रूपए निकाल लिए। रामचरण ने बताया कि उसके रूपए निकलवाने के लिए जसवंत पुत्र हरगोविंद लोधी गया था उसी पर शक है कि उसने कुछ गड़बड़ी की है। मामले को लेकर एक आवेदन खोड़ चौकी में भी दिया लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसलिए मामले में कार्रवाई की जाए और निकाली गई राशि वापस दिलवाई जाए।






Be First to Comment