Press "Enter" to skip to content

तीन साल से नहीं मिला वेतन, कर्मचारी पहुंचे जनसुनवाई में / Shivpuri News

शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित जनसुवाई में अशासकीय संस्था मध्य भारत दलित जातीय मजदूर तथा मंहीदार संघ के कर्मचारी पहुंचे। अपनी फरियादी सुनाते हुए कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें तीन वर्षों से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। वेतन न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट आ खड़ा हुआ है। इसलिए जल्द ही वेतन का भुगतान करवाया जाए।

कर्मचारी संतोष जाटव, कलावती, बसंती, जगदीश, मायाराम आदि ने बताया कि वह अशासकीय संस्था मध्य भारत दलित जातीय मजदूर तथा मंहीदार संघ शिवपुरी में कई वर्षों से अधीक्षक, रसोईया, चौकीदार, वॉटरमेन के पद पर कार्य कर रहे हैं। हम लोगों को पिछले तीन वर्षो। से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है जबकि पास की संस्था अस्वच्छ धंधा बालक आश्रम के कर्मचारियों को लंबित वेतन का भुगतान कर दिया है। वेतन प्राप्त न होने से परिवार का संचालन में काफी आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड रहा है। इसलिए वेतन का भुगतान करवाया जाए।

 

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!