Press "Enter" to skip to content

रेंजर व नाकेदार ने जोत लिया फोरेस्ट की जमीन को, जनसुनवाई में पहुंचा मामला / Shivpuri News

शिवपुरी। पोहरी में रेंजर व नाकेदार ने मिलकर फोरेस्ट की जमीन को जोत लिया। इस जमीन से ग्रामीणों के आने जाने का आम रास्ता था तथा ग्रामीणों के जानवर भी यहां चरने के लिए आते थे। जब ग्रामीणों ने विरोध किया तो धमकी देकर भगा दिया। मामले को लेकर अब जनसुनवाई में शिकायत की है।

फत्ते कुशवाह निवासी मेहदेवा नयागांव पोहरी ने बताया कि पोहरी से लगी हुई 80 बीघा भूमि फॉरेस्ट की है जिसमें तालाब बना हुआ है तथा उक्त भूमि से होकर अन्य गांवों में जाने का आम रास्ता बना हुआ है तथा जनसवरों व ग्रामीणजन को पानी की व्यवथा के लिए भूमि पर तालाब बना हुआ है। कुशवाह व ग्रामीणों ने बताया कि फॉरेस्ट के रेंजर व नाकेदार गिर्राज ने मिलकर उक्त भूमि को जबरन जोत लिया है और उसमें तिली आदि की फसल वो दी है। गांव वालों को उक्त भूमि से नहं निकलने दे रहे तथा जानवरों को भी चरने नहीं जाने देतें व तालाब भी खत्म कर दिया है। जब हमने जमीन को खाली करने को कहा तो रेंजर व नाकेदार झगडे पर उतारू हो गए। इसलिए मामले में कार्रवाई की जाकर जमीन को मुक्त करवाया जाए।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!