शिवपुरी। शिवपुरी जिले के खनियांधाना से एक मामला सामने आया है। यहां एक तरफा प्यार में पागल प्रेमी की बात पर महिला ने नहीं मानी तो उसे अपने दोस्त के जरिए किडनेप करवा लिया और अहमदाबाद ले जाकर बलात्कार किया। महिला ने किसी तरह फोन से अपने पति को सूचना दी जिस पर पति व अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंची और उसे आरोपित के चंगुल से छुडवाया। यहां से महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। महिला ने बताया कि पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसलिए आज वह अपनी फरियाद जनसुनवाई में लेकर आई।
खनियांधाना की महिला ने बताया कि उसके मोबाइल पर अक्सर गब्बर नाम के व्यक्ति के फोन आते थे। फोन पर वह उससे प्यार का इजहार व गंदी बातें करता था। महिला ने कई बार मना किया लेकिन जब वह नहीं माना तो महिला ने यह बात अपने पति को बता दी। इसके बाद वह अपनी ननद को लेकर खनियांधाना अस्पताल में इलाज कराने गई थी तभी रास्ते में गब्बर का दोस्त अजय मिल गया उसके साथ तीन और लड़के थे जिन्हें वह नहीं जानती। अजय ने मेरे बच्चे को पकड़ लिया और बोला कि चुपचाप बाइक पर बैठ जाओ नहीं तो तुम्हारे बच्चे को खत्म कर देंगे। अजय की धमकी से डरकर वह बाइक पर बैठ गई। अजय व उसके दोस्त उसे अहमदाबाद गब्बर के पास ले गए और वहीं छोड़ दिया। यहां गब्बर ने उसके साथ कई बार गल काम किया। एक दिन गब्बर अपने फोन को चार्ज पर छोड़कर चला गया तो उसने मोबाइल उठाकर पडोसी को फोन लगाया और पति को बुलाकर सूचना दी। जिस पर पति, चचिया ससुर व गांव का एक व्यक्ति अमदाबाद पहुंचे और मुझे आरोपित के चंगुल से छुड़ाया। महिला ने खनियांधाना आकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन अब मेरी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। इसलिए वह परेशान होकर आज जनसुनवाई में अपनी फरियाद लेकर आई है और मामले में कार्रवाई की मांग की।






Be First to Comment