Press "Enter" to skip to content

पति रह रहा दूसरी के साथ, पत्नी पहुंची जनसुनवाई में / Shivpuri News

शिवपुरी। मदकपुरा लुधावली की रहने वाली एक महिला आज जनसुनवाई में अपनी फरियाद लेकर पहुंची। यहां महिला ने बताया कि उसका पति किसी और औरत के साथ रह रहा है तथा आए दिन शराब पीकर यहां आता है और मारपीट कर रूपए मांगता है।

शालू बल्मीक ने अपनी फरियाद सुनाते हुए बताया कि मेरा पति विजय बाल्मीक आए दिन शराब के नशे में मेरी मारपीट करता है तथा मुझसे दो साल से अलग दूसरी औरत के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है। मेरे दो बच्चे है मजदूरी कर उनका पालन पोषण कर रही हूं। पति आए दिन घर पर आता है और शराब व सामान के लिए रूपए मांगता है। न देने पर मारपीट कर घर के सामान की तोड़फोड़ करता है। मामले को लेकर थाने में भी शिकायत की लेकिन राजीनामा करने के बाद फिर से बही हाल होने लगता है। इसलिए मामले में मेरी मदद करवाई जाए।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!