शिवपुरी। कोलारस में ठगी का एक अजीबो—गरीब मामला सामने आया है। यहां ठगी करने वाला युवक पहले तो दुकान पर आकार परचून का सामान पैक करवाता है और इसी के सााि सिगरेट के पैकेट भी लेता है। ठग बाकी सामान छोड़कर सिगरेट के पैकेट लेकर फरार हो जाता है। कोलारस में इस तरह की दो वारदातें हो चुकी है। मामले को लेकर दुकानदार ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
बता दें कि चोर कोलारस नगर के एबी रोड उत्सव वाटिका के सामने खरेह वाले किराना स्टोर पर बीते रोज पहुंचा। जहां दुकान संचालक बंटी जैन से चोर ने 12 हजार रु का परचून का सामान यह कहकर पैक करा लिया कि गांव में उसकी छोटी परचून की दुकान है। जहां वह व्यापार करता है इसी बीच सिरफिरे चोर ने 25 पैकेट सिगरेट के भी पैक करवाए थे। मौका पाते ही चोर ने 25 सिगरेट के पैकेट को कपड़े में लपेट लिया और दुकानदार बंटी जैन से यह कहते हुए निकल गया कि वह सामान ले जाने के लिए भाड़े का ऑटो करने जा रहा है।
दुकानदार बंटी जैन ने बताया कि जब युवक काफी देर तक वापस सामान लेने नहीं आया तो उसने सामान को अंदर रखवाया। तब उसे पता चला कि सामान में से 25 सिगरेट के पैकेट गायब हैं। बंटी ने दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जिसमें युवक की करतूत उजागर हुई सीसीटीवी वीडियो में चोर सामान में रखी 25 सिगरेट के पैकेट को कपड़े में लपेट कर ले जाते हुए दिखाई दिया। ऐसी ही दूसरी वारदात कुछ रोज पहले ही कोलारस नगर के फूलराज होटल के पास परचून की दुकान का संचालन करने वाले निमेष सिंगल के यहां घटित हुई जहां पर संभवत इसी चोर ने परचून का सामान पैक कराया जिसमें सिगरेट के पैकेट को भी रखवाया और इसी तरह से सिगरेट के पैकेट लेकर रफू चक्कर हो गया हालांकि दुकानदारों ने इसकी शिकायत कोलारस थाना पुलिस में भी दर्ज कराई है।






Be First to Comment