शिवपुरी :- कोली समाज महिला मंड्ल द्वारा शिवपुरी मेडिकल कॉलेज पर वृक्षारोपड किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दीपक शाक्य जिला उपाध्यक्ष भाजपा अजा मोर्चा उपस्थिति रहे उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है। स्वैच्छिक रूप से वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण अभियान को सफल करने का आह्वान किया और साथ ही जोर दिया की वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी, पर्यावरण स्वच्छ रह सके और बीमारियों से बचाव हो सके।
कोली समाज महिला मंडल अध्यक्ष मनीषा शाक्य ने बताया कि इन आपदाओं को कम करने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे,
यहां की प्राकृतिक वातावरण काफी शुद्ध व स्वच्छ है।
इस प्राकृतिक वातावरण को बचाए रखने के लिए वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। अगर समय रहते ही प्राकृतिक को नहीं बचाया गया तो आने वाले दिनों में पृथ्वी पर निवास करने वालो को जल एवं वायु संकट से जूझना पड़ेगा अत: प्राकृतिक को बचाने के लिए आम लोगों को प्राकृतिक की रक्षा करने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए,
इस मौके पर कल्पना शाक्य संध्या शाक्य, खुशबू शाक्य, सरोज शाक्य प्रेमलता माहोर, प्रिती शाक्य ललिता शाक्य एवं अन्य मंडल के सदस्य उपस्थिति रहे






Be First to Comment