शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले मझेरा क्षेत्र में एक युवक की मारपीट व उसकी पत्नी को उठाए जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि आरोपित भी उसी गांव के रहने वाले हैं। आरोपितों ने हाकिम की बेटी की शादी अपने परिवार में करवाना चाहते थे लेकिन हाकिम ने मना कर दिया था और पुत्री की शादी कहीं और कर दी। इसी बात पर से हाकिम की मारपीट की गई और उसकी पत्नी को बंदूक की नोंक पर उठाकर ले गए। घटना के बाद युवक एसपी आफिस अपनी फरियाद लेकर आया।
एसपी को की शिकायत में फरियादी हाकिमसिंह गुर्जर 40 वर्ष निवासी मझेरा ने बताया कि गांव के रहने वाले दिनेश, राजेश गुर्जर व छोटू गुर्जर उसे लगातार धमकी दे रहे थे कि उसकी पुत्री की शादी हमारे यहां कर दे। मैंने इंकार कर दिया और पुत्री की शादी कहीं और कर दी। इस वजह से वह रंजिश रखने लगे। 13 फरवरी को सुबह के समय वह घर के सामने खड़ा था तभी गांव का रहने वाला छोटू गुर्जर, दिनेश, राजेश गुर्जर आए और गाली—गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया मेरी लाठियों व लात—घूसों से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मैंने उनकी शिकातय थाने में कर दी। उस शिकायत को वापस लेने के लिए आरोपित लगातार उसे धमकाते आ रहे हैं। इसी के तहत बीती रात सभी एक राय होकर आए और सभी के हाथ में लाठी, कट्टा व बंदूक थी। उक्त आरोपित मुझे पकड़कर ले गए और रात भर मारपीट की व सुबह छोड़ा। उसकी पत्नी सुनीता को आरोपित उठाकर ले गए जिसकी रिपोर्ट करने जब मैं देहात थाने गया लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की। युवक ने एसपी को बताया कि उसके छोटे—छोटे बच्चे हैं आरोपित कीाी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं इसलिए उसकी मदद करें तथा आरोपित पर कार्रवाई की जाए।




