Press "Enter" to skip to content

साहब…! पुत्री को बहला फुसला कर ले गए गांव के दो युवक, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! हमारी नाबालिग पुत्री को लापता हुए एक माह बीत चुका है। मामले की शिकायत थाने में भी दर्ज करवा दी है लेकिन पुत्री का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल सका है। अब आपसे ही हमें आस है कृपया कर हमारी पुत्री की खोजबीन करवाएं और उसका पता लगवाएं। यह कहना था भौंती थाना क्षेत्र में रहने वाले एक पिता का जिसकी पुत्री एक माह पहले लापता हो गया थी। युवक अपनी गुहार एसपी के पास लेकर आया था।

एसपी राजेशसिंह चंदेल को बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को पिछले माह 03/07/2021 को पास के गांव में रहने वाले अरविंद और पवन नाम के युक अपहरण कर ले गए है। वहीं पीड़ित माता पिता ने लडकी को हर जगह तलाश किया गया पर लड़की का पता नहीं चल पाया वहीं भोंती थाने में मामला दर्ज कराया गया साथ ही आरोपियों के नाम भी बताए गए पर एक माह से ज्यादा दिन हो चुके हैं। भोंती थाना पुलिस ने आरोपियों के परिजनों से भी पूछताछ नहीं की गई है और अभी तक गायब लड़की का कहीं पता भी नहीं चल सका है
जिससे लड़की के माता-पिता भी परेशान हैं। एसपी राजेश सिंह चंदेल ने भी पीड़ित माता पिता को भरोसा दिलाया है और जल्द से जल्द लड़की को बरामद करने के प्रयास किए जाएंगे

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!