शिवपुरी। पिछोर अनुविभाग के भौंती क्षेत्र में मुहार गांव के पहाड़ पर स्थित महाभारत कालीन शिव मंदिर में सात दिन के अंदर दो चोरियां हो गईं हैं। बदमाशों ने सात दिन पहले दानपेटी तोड़कर नगदी रकम चुरा ली थी। अब बदमाशों ने शिवलिंग पर मढ़ी चांदी चुरा ली है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर चोरी का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
भौंती कस्बे से 5 किमी दूर मुहार के पहाड़ के बीच गहरी खाई में महाभारत कालीन शिवालय बना है चोरों ने सात दिन पहले मंदिर की दानपेटी तोड़कर नगदी चुरा लिया था। 11-12 मई की दरम्यानी रात बदमाश फिर शिवालय पहुंचे और इस बार शिवलिंग पर मढ़ी 1 किलो चांदी की परत चुराकर ले गए हैं।
मंदिर के पुजारी भगवान गिरी ने बताया कि वह अपने आवास में सो रहे थे। सुबह नींद खुली और मंदिर में जाकर देखा तो शिवलिंग पर मढ़ी चांदी की परत गायब थी। मंदिर का ताला भी टूटा पड़ा था। 3 मई को मंदिर की दानपेटी तोड़कर बदमाश नगदी चुराकर ले गए थे।






Be First to Comment