,

राजेंद्र मेमोरियल हॉस्टल में 9वीं के छात्र से मारपीट का आरोप, पैरों पर डंडों के निशान; कोतवाली पहुंचा मामला / Shivpuri News

शिवपुरी। राजेंद्र मेमोरियल हॉस्टल में कक्षा 9वीं के छात्र भूपेंद्र गिरी पुत्र ब्रजेश गिरी, निवासी ग्राम सम्मोहा के साथ डंडों से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। छात्र के परिजनों का आरोप है कि हॉस्टल में रात में रुकने आने वाले गिरीश शर्मा ने छात्र के पैरों पर डंडों से मारपीट की, जिसके बाद पैरों पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं।

परिजनों के अनुसार, मारपीट के बाद गिरीश शर्मा ने छात्र से कथित तौर पर कहा कि “अब मैंने मारपीट कर दी है, मुझे फांसी चढ़वा देना।” आरोप है कि घटना की जानकारी होने के बावजूद स्कूल प्रबंधन की ओर से गिरीश शर्मा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इसके बाद छात्र के पालक उसे लेकर कोतवाली थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।