Press "Enter" to skip to content

यूथ कनेक्शन अभियान के विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति / Shivpuri News

शिवपुरी। यूथ कनेक्ट 15 मई से 15 जून तक होने वाले अभियान के तहत विधानसभा प्रभारियों की घोषणा की गई है। जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के निर्देशानुसार मोर्चा के प्रदेश मंत्री ग्वालियर संभाग प्रभारी सुभेंद्रसिंह गौड एवं जिलाध्यक्ष राजू बाथम, युवा मोर्चा जिला प्रभारी एवं जिला महामंत्री गगन खटीक की सहमति से यह घोषणा भाजयुमो के जिलाध्यक्ष नवनीत सेन द्धारा की गई।

जिसमें शिवपुरी विधानसभा प्रभारी के रूप में जितेंद्र गुर्जर, सह प्रभारी दीपक राठौर, करैरा मे प्रभारी सोनू खटीक, सह प्रभारी किशन रावत, पोहरी में प्रभारी मयंक दीक्षित, सह प्रभारी श्याम सोनी, पिछोर में प्रभारी सुनील भार्गव, सह प्रभारी अशोक यादव, कोलारस में प्रभारी अमित यादव, सह प्रभारी आकाश खटीक को बनाया गया है।

 

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!