Press "Enter" to skip to content

पानी की टंकी में डूबने से KP SINGH की बच्ची की हुई मौत, परिजनों में शोक की लहर / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सिरसौद के सूखापुरा में पानी की टंकी में डूबने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची खेलते—खेलते पानी की टंकी तक चली गई और उसमें डूब गई।

जानकारी के अनुसार दीप्ति लोधी पुत्री केपी सिंह लोधी उम्र डेढ़ साल निवासी सिरसौद सूखापुरा में खेल रही थी। तभी खेलते खेलते बच्ची भैंसों को पानी पिलाने वाली पानी की टंकी के पास जा पहुंची और पानी की टंकी में डूब गई जहां पानी भरा हुआ था और उसकी मौत हो गई जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!