Press "Enter" to skip to content

जानकी सेना संगठन के आह्वान पर हजारों स्थान से किया गया गौपूजा और माता पिता पूजन / Shivpuri News

शिवपुरी। मां जानकी के प्राकट्य दिवस के अवसर पर लोगों से घर-घर गौ माता पूजन और माता पिता पूजन का आह्वान किया और मां जानकी सेना संगठन के आह्वान पर हजारों की संख्या में लोगों ने गौ पूजन किया और घर में माता-पिता का पूजन कर सहर्ष भाव से अपने फोटो संगठन को भेजें। इसके अलावा जानकी सेना संगठन की महिला इकाई की अध्यक्ष रंजना पचौरी के नेतृत्व में मां जानकी प्रकट दिवस के अवसर पर वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को भोजन कराया गया और शाम 4 बजे करौंदी कॉलोनी में आदिवासी बस्ती में जाकर गरीब बच्चों को नए वस्त्र धारण कराए गए।

इसी क्रम में फैजपुर महाराष्ट्र में महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास महाराज द्वारा अपने शिष्यों के साथ गौशाला में गौ सेवा और पूजन किया गया शिवपुरी जिले में सभी तहसीलों में गौ माता का पूजन किया गया। गोवर्धन थाना इकाई द्वारा गौ सेवा और पूजा की गई, वही शिवपुरी के करीब लगे हुए गांव अमरखोवा में आदिवासी बस्ती में लोगों ने गौ सेवा की शिवपुरी की सुप्रसिद्ध पवा गौशाला, बड़ौदी गौशाला, लुधावली गौशाला, बदरवास गौशाला में बृहद स्तर पर संगठन अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने गौ पूजन किया, साथ ही घर-घर मातृ पितृ पूजन का आयोजन लोगों ने किया इस संबंध में और अधिक जानकारी देते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने कहा कि जानकी प्रकट उत्सव के अवसर पर गौ सेवा और माता पिता पूजन का जो कार्यक्रम हमारे द्वारा रखा गया उसमें हमारा उद्देश्य है कि हम भारतीय संस्कृति को पहचाने और हमारी युवा पीढ़ी जो पाश्चात्य सभ्यता की ओर आकर्षित हो रही है उसे दोबारा अपनी संस्कृति से परिचय कराएं जिससे वह आगे चलकर भारत देश का नाम रोशन करें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!