Press "Enter" to skip to content

प्रचंड गर्मी में लोगों के सूखे कंठ की प्यास को बुझाने से बड़ा कोई धर्म और पुण्य नहीं : न्यायाधीश विनोद कुमार / Shivpuri News

शिवपुरी। जिला न्यायालय परिसर शिवपुरी में भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी द्वारा स्थाई प्रकल्प के रूप में प्याऊ की स्थापना की गई जिसका आज उद्घाटन किया गया।

शाखा अध्यक्ष संजीव जैन, सचिव गणेश धाकड़, कार्यक्रम संयोजक एवं बार काउंसिल के अध्यक्ष शैलेंद्र समाधिया ने जानकारी बताया कि प्याऊ का उद्घाटन प्रधान न्यायाधीश शिवपुरी विनोद कुमार, मध्य भारत उत्तर प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष युगल गर्ग, विशेष न्यायाधीश उमेश श्रीवास्तव, एडीजे अर्चना सिंह, सीजेएम सज्जन सिंह, आईएमएफसी नेहा प्रधान ने किया।

प्रधान न्यायाधीश शिवपुरी विनोद कुमार ने कहा कि गर्मी के मौसम में जल सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं। न्यायलय में आने वाले आम जन को इसका फायदा मिलेगा।

प्रांतीय अध्यक्ष युगल गर्ग ने कहा जिला न्यायलय में ग्रामीण क्षेत्रों से दूर दूर से लोग सुनवाई के लिए आते है, शिवपुरी शाखा का भीषण गर्मी में पीड़ितों के लिए ठंडा पेय जल उपलब्ध कराना सच्ची सेवा है।

शाखा अध्यक्ष संजीव जैन ने कहा परिषद द्वारा जिला न्यायालय में यह एक स्थाई प्रकल्प है। हर वर्ष गर्मियों में प्याऊ को लगाया जायेगा। परिषद सदस्य एवम वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बार काउंसिल के अध्यक्ष शैलेंद्र समाधिया, वीरेंद्र शर्मा, आलोक श्रीवास्तव एवं संदीप वशिष्ठ की प्रेरणा से जिला न्यायालय में प्याऊ लगाने का पुण्य कार्य हमे मिला।

शाखा सचिव गणेश धाकड़ ने बताया परिषद् द्वारा पिछले 22 वर्ष से गर्मियों के माह में माधव चौक पर प्याऊ लगाई जा रही है। पिछले वर्ष शाखा द्वारा जिला अस्पताल में वाटर कूलर की स्थापना की एवं आज जिला न्यायालय में एक स्थाई प्रकल्प के रूप में प्याऊ की स्थापना की है। जो की हर वर्ष गर्मियों के माह में लगाई जायेगी।

प्रांतीय संयोजक तरुण अग्रवाल ने कहा शिवपुरी शाखा हमेशा जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी में सहयोग के ले सदैव आगे रहती है। इस सेवा कार्य के लिए हार्दिक बधाई दी। शाखा कोषाध्यक्ष सुकेश मित्तल ने सभी का आभार प्रकट किया

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्था के संस्थापक सदस्य डॉ राजेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र शर्मा, प्रांतीय संयोजक तरुण अग्रवाल, शाखा उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, संदीप वशिष्ठ, शैलेंद्र समाधिया, शाखा सदस्य आलोक श्रीवास्तव, शैलेंद्र मित्तल, अभिभाषक पंकज आहूझा, जितेंद्र सिकरवार, ओपी भार्गव, केके सिंघल, राजीव धनावत, श्रेय शर्मा, दीपक दुबे आदि उपस्थित थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!