शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाली लुकवासा चौकी के गांव रिजोदा में रहने वाला एक युवक अचानक लापता हो गया। बताया जाता है कि युवक की अभी—अभी शादी हुई है और जैसे ही दुल्हन मायके गई वैसे ही युवक लापता हो गया। मामले को लेकर परिजनों ने लुकवासा चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है।
गुमशुदा रामू परिहार के पिता रमेश परिहार ने बताया कि रामू की शादी खोदा गांव की रहने वाली युवती से 3 मई 2021 को हुई थी। 1-2 दिन रामू खुश दिखा, उसके बाद रामू का चेहरा मुरझाया हुआ रह रहा था। बीते 8 मई को रामू की पत्नी विदा हो गई। 10 मई को पूरा परिवार खेत पर काम कर रहा था। रामू भी खेत में साथ ही था। रामू घर जाने की कहकर दोपहर 3 बजे खेत से निकल आया। शाम को जब परिवार के सभी सदस्य घर पहुंचे तो रामू घर पर नहीं था। गांव में भी तलाश किया, रिश्तेदारों से भी संपर्क किया लेकिन रामू नहीं पहुंचा।






Be First to Comment