Press "Enter" to skip to content

सीएम योगी के मंत्रियों की चाल पर चले शिवराज के मंत्री, उठाई झूटी पत्तल / Shivpuri News

बुलडोजर बाबा के बाद शिवराज करा चुके हैं मामा बुलडोजर नाम

भाजपा सरकार के मंत्रियों की अलग अलग तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है बीते कुछ रोज पूर्व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का हैंड पंप पर नहाते हुए का फोटो खूब वायरल हुआ था नंद गोपाल गुप्ता शाहजहांपुर जिले के एक गांव में दलित परिवार के यहां रात्रि विश्राम पर रुके थे इस दौरान उन्होंने सुबह उठकर हेडपंप पर नहाया था नहाते वक्त भी हैंडपंप चलाने में उन्होंने किसी का सहयोग नहीं लिया था जिसके फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे और आज मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह चौहान के पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ का आयोजित एक धार्मिक भंडारे में भोजन प्रसादी करने आए श्रद्धालुओं की पत्थरों को उठाते का वीडियो और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

धार्मिक अनुष्ठान के भंडारे में राज्यमंत्री सुरेश रांठखेड़ा ने उठाई जूठी पत्तलें –

दरअसल बैराड़ नगर परिषद क्षेत्र के प्रसिद्ध ठाकुर बाबा मंदिर पर सर्व समाज द्वारा आयोजित धार्मिक अनुष्ठान मूर्ति प्रतिष्ठा पंच कुंडीय महायज्ञ भागवत मूल पाठ और संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का समापन बुधवार को पूर्णाहूति के साथ किया गया। इसके बाद ठाकुर बाबा मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के कार्यक्रम में शिवराज सरकार के राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा यजमान के रूप में सम्मिलित हुए।

इस दौरान लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री सुरेश रांठखेड़ा ने भंडारे में प्रसादी ग्रहण करने आए श्रद्धालुओं की जुठी पत्तलों को अपने हाथों उठाया। और भंडारे में प्रसादी ग्रहण कर रहे साधु संतों और विद्वानों से आशीर्वाद प्राप्त किया। लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री सुरेश रांठखेड़ा द्वारा भंडारे में उठाई गईं झूठी पत्तलों की सराहना क्षेत्रीय जनता द्वारा की जा रही है।

योगी सरकार की राह पर मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार –

जिस तरह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम बुलडोजर बाबा के रूप में प्रख्यात हुआ था जिसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी नाम मामा बुलडोजर के नाम से प्रख्यात हो रहा है वही उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों की तर्ज पर सुर्खियां शिवराज सरकार के मंत्री भी बटोरते नजर आ रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!