,

24 दिन के बच्चे के साथ पत्नी साडू संग फरार, 2 बच्चों के साथ पिता ने एसपी से लगाई गुहार, पति गया था काम करने / Shivpuri News

शिवपुरी। पुरानी शिवपुरी निवासी अरविन्द बाथम ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ममता बाथम और 24 दिन के बच्चे को योगेश बाथम बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उन्हें अपने पास रखे हुए है।

जानकारी के मुताबिक, करीब दो माह पहले अरविन्द की पत्नी की डिलीवरी हुई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह मजदूरी के लिए बाहर गया था, इसी दौरान योगेश बाथम उसके घर आया और उसकी पत्नी व बच्चे को अपने साथ ले गया। पति का दावा है कि फोन पर पत्नी ने बताया कि योगेश उसे वापस आने नहीं दे रहा है।

अरविन्द ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे पत्नी के वर्तमान ठिकाने की जानकारी नहीं है। उसने पुलिस से संबंधित लोगों से पूछताछ कर पत्नी और बच्चे की तलाश कराने तथा उन्हें वापस दिलाने की मांग की है।