2000 लीटर लहान एवं कच्ची शराब बनाने की सामाग्री को किया नष्ट / Shivpuri News

शिवपुरी। एसपी राजेश चंदेल, एएसपी प्रवीण कुमार भूरिया व एसडीओपी पिछोर देवेंद्र सिंह कुशवाह के निर्देशन में पुलिस थाना पिछोर द्वारा अवैध शराब के अड्डों पर छापा मारकर 2000 लीटर लाहन, कच्ची शराब बनाने की सामाग्री व कई शराब भट्टी नष्ट की। थाना प्रभारी पिछोर गब्बर सिंह गुर्जर के नेतृत्व में हिम्मतपुर चौकी प्रभारी जूली तोमर ने ग्राम देवगढ़ में अवैध शराब के अड्डों पर छापा मारकर कई अवैध शराब की भट्टियों को नष्ट किया व 2000 लीटर लाहन शराब नष्ट की। इस कार्यवाही मे उनि. जूली तोमर के साथ एएसआई चरण सिंह मांझी व चौकी का स्टाफ शामिल रहा।