शिवपुरी। कार्यालय जिला शिक्षा केन्द्र शिवपुरी अंतर्गत 5 कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास एवं 4 नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास में चयनित शासकीय शालाओं में पदस्थ शिक्षिकाओं को वार्डन के अतिरिक्त प्रभार हेतु अंतरिम सूची जारी कर दावे-आपत्ति 18 मई तक आमंत्रित की गई है।
जिला परियोजना समन्वयक मनोज निगम ने बताया कि शासकीय शालाओं में पदस्थ शिक्षिकाओं को वार्डन के अतिरिक्त प्रभार हेतु विज्ञापन के आधार पर आवेदन प्राप्त किए गए। इन आवेदनों में से राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशों एवं मापदण्ड अनुसार जिला जेण्डर कोर ग्रुप के परीक्षण उपरांत शिक्षिकाओं की अंतरिम सूची जारी की गई है।
विकासखण्ड करैरा के शा.एकीकृत मा.वि.थनरा करैरा में पदस्थ सहायक अध्यापक श्रीमती शकुन्तला यादव को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय दिनारा, विकासखण्ड बदरवास के शा.एकीकृत मा.वि.रामनगर कोलारस में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक श्रीमती सुल्ताना खांन को कस्तूरवा गांधी बालिका विद्यालय बूड़ाडोंगर, विकासखण्ड कोलारस के शा.एकीकृत उ.मा.वि.खरई तेन्दुआ कोलारस में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक श्रीमती अन्जना यादव को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तेन्दुआ, विकासखण्ड खनियांधाना के शा.वा.मा.वि.क्र.1 खनियांधाना में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक श्रीमती गीता भरदेलिया को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खनियांधाना, विकासखण्ड पोहरी के शा.प्रा.विद्यालय धौरिया पोहरी में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक श्रीमती सुनीता शर्मा को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गोवर्धन के लिए वार्डन का प्रभार दिया गया है।
इसी प्रकार विकासखण्ड शिवपुरी के एकीकृत मा.वि.माधव चौक शिवपुरी में पदस्थ सहायक शिक्षक रेखा पाल को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बालिका छात्रावास माधव चौक, विकासखण्ड करैरा के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बालिका छात्रावास करैरा में म.प्र.शासन के नियमानुसार ग्रामीण निकाय से नगरीय निकाय में संविलियन की अनुमति न होने के कारण प्राप्त 02 आवेदन अपात्र श्रेणी में है। विकासखण्ड खनियांधाना के शा.क.वि.वसाहर खनियांधाना में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक श्रीमती मधुरलता जैन को नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास बामौरकलां, विकासखण्ड पोहरी के शा.प्राथमिक विद्यालय पुराना बैराड में पदस्थ श्रीमती उमा कुशवाह को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बालिका छात्रावास बैराड़ के लिए वार्डन का प्रभार दिया गया है। संबंधित शिक्षिकाओं की पदस्थापना एवं वार्डन के अतिरिक्त प्रभार के संबंध में यदि कोई आपत्ति है तो पूर्ण विवरण के साथ कार्यालय जिला शिक्षा केन्द्र में 18 मई तक कार्यालयीन समय सायंकाल 5.30 बजे तक प्रस्तुत की जा सकेगी।






Be First to Comment