शिवपुरी। बिजली वितरण कंपनी द्धारा आज चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान बिजली कंपनी के महाप्रबंधक एवं एई जेएम श्रीवास्तव द्धारा चलाया गया। अभियान के तहत हर वार्ड में जाकर बिजली चेकिंग की गई जिसमें 25 लोगों के चोरी के प्रकरण बनाए गए।
एई श्रीवास्तव ने बताया की चेकिंग अभियान से हमारा हर कॉलोनी, हर घर—घर में बिजली चोरी रोकने का प्रयास किया जाएगा और यह अभियान लगातार जारी रहेगा। वही जेएम श्रीवास्तव ने बताया अगर कोई भी बिजली उपभोक्ता इसका लाभ लेना चाहे तो लोक अदालत से पहले 30 परसेंट छूट का लाभ ले सकता है।




