शिवपुरी। नरवर में लोकायुक्त पुलिस ने आज एक रोजगार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यहां बता दें कि ग्राम पंचायत सिलरा के रोजगार सहायक सरपंच पुत्र से किसी काम के एवज में 1 लाख रूपए की रिश्वत मांग रहा था जिसकी श्किायत सरपंच के पुत्र ने लोकायुक्त में की जहां लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोजगार सहायक को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।
एक लाख की रिश्वत लेते रोजगार सहायक रंगे हाथों गिरफ्तार
करैरा- करैरा जनपद पंचायत कार्यालय के सामने दोपहर 1:00 बजे लोकायुक्त ग्वालियर की टीम द्वारा ग्राम पंचायत सिलरा के रोजगार सहायक नरेन्द्र सिंह सोलंकी जनपद पंचायत नरवर के रोजगार सहायक ₹100000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ज्ञात हो कि ग्राम सिलरा सरपंच के भाई वसीम खान द्वारा पंचायत के कामों में कमीशन मांगने पर सचिव द्वारा ₹217000 की मांग की गई थी जो बाद में 200000 में सौदा तय हो गया था जिसकी पहली किस्त आज ₹100000 नगद लेते हुए लोकायुक्त ग्वालियर की टीम द्वारा सचिव को रंगे हाथों पकड़ लिया गया है कार्यवाही करने वाली टीम में योगेश कुरचानिया ,कविंद्र सिंह चौहान, राघवेंद्र सिंह तोमर, भरत सिंह किरार, श्रीमती अंजली शर्मा आरक्षक ,हेमंत शर्मा की विशेष भूमिका रही ,सुरेंद्र सेविल ,देवेंद्र पवैया ,विनोद शाक्य, अंकित शर्मा ,अमर सिंह गिल सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही.






Be First to Comment