शिवपुरी। शिवपुरी जिले के कोटा हाइवे पर बाइक सवारों में शिफ्ट कार ने टक्कर मार दी। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। यहां बता दें कि बाइक सवार युवक राजस्थान में पानी की टिक्की बेचने का कायम करते है और आज अपने घर भिंड जा रहे थे तभी सुबह 8 बजे के करीब यह हादसा घटित हो गया।
जानकारी के अनुसार रोहित पुत्र विक्रम बाथम निवासी भिंड व गंगासील बाथम पुत्र लायक राम राजस्थान में पानी टिक्की बेचने का काम करते हैं। आज सुबह वह राजस्थान से भिंड जाने के लिए बाइक से निकले। सुबह 8 बजे के करीब वह कोटा हाइवे पर पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रही शिफ्ट कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गंगासील की मौके पर ही मौत हो गई वहीं विक्रम बाथम घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।






Be First to Comment