शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र में खरैह—रन्नौद रोड पर एक तेज रफ्तार वाहन के चालक ने बाइक सवार में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। मामले की जानकारी जब पुलिस को लगी तो वह मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। बाइक सवार में टक्कर किस वाहन ने मारी यह पता नहीं चल सका।
जानकारी के अनुसार दुर्गेश पुत्र मोहनसिंह चंदेल 21 वर्ष रात के समय शादी में आया हुआ था। सुबह वह बाइक से अपने घर खरैह जा रहा था तभी कोलारस के पास किसी अज्ञात वाहन के चालक ने बाइक सवार में टक्कर मार दी जिससे वह घायल गया। घटना की जानकारी पुलिस को लगी तो वह मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।






Be First to Comment