Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में मीटर रीडरों की मनमानी, उपभोक्ताओं को कर रहे परेशान, अधिकारी भी नहीं करते सुनवाई / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी में बिजली रीडरों की मनमानी से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। पहले तो बिजली के बिल बढ़कर आ रहे हैं तो दूसरी तरफ बिल भी 40 दिन बाद दिए जा रहे हैं जिससे उपभोक्ताओं के साथ बिजली विभाग सीधी—सीधी ठगी कर रहा है। वहीं मीटर रीडर भी इस काम में पीछे नहीं है। मीटर रीडर लोगों को बिजली चोरी का भय दिखाकर व मीटर में कमी बताकर वसूली करने में जुटे हुए हैं। यहां बता दें कि पुरानी शिवपुरी जिसमें एई भदौरिया इंचार्ज हैं यहां के कर्मचारी अपनी मनमानी करने पर उतारू है यहां काम कर रहे मीटर रीडर उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं और वसूली करने में जुटे हुए हैं। वहीं जब भदौरिया से संपर्क किया जाता है कि वह फोन तक नहीं उठाते।

बिजली बिल के चक्कर में पिट चुके हैं भदौरिया
बिजली बिल में मानमानी को लेकर बिजली विभाग के कर्मचारियों से अक्सर उपभोक्तोेओं की बहस होती रहती है वहीं बिजली कर्मचारी उपभोक्ताओं को शासकीय कार्य में बाधा का डर दिखाकर अपनी मनमानी करते हैं। बिजली बिल मनमानी के मामले में लोक अदालत में एई भदौरिया भी पिट चुके हैं।

फोन नहीं उठाते अधिकारी
जब किसी उपभोक्ता को परेशानी होती है या फिर विभाग के कर्मचारी सुनवाई नहीं करते हैं तो वह अधिकारी को फोन लगाते हैं लेकिन अधिकारियों को उपभोक्ताओं से कोई लेना—देना नहीं है वह तो बस अपनी मनमानी करते हैं और किसी का भी फोन नहीं उठाते। शिवपुरी जिले में बिजली विभाग वालों ने अंधेरगर्दी मचा रखी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!