Press "Enter" to skip to content

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव के सहयोग से वृद्ध आँखों को मिली रोशनी / Shivpuri News

शिवपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अर्चना सिंह के सहयोग से वृद्धाश्रम के वृद्ध श्री नारायण सिंह ओझा की आँखों को रोशनी मिली है।

चिकित्सीय टीम के द्वारा गत माह वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था। परीक्षण करने पर वृद्धाश्रम के वृद्धजन बैजनाथ राठौर एवं  नारायण सिंह ओझा को आँखों से स्पष्ट न दिखने पर मोतियाबिंद की समस्या पाई गई। वृद्धजनों की इस समस्या को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अर्चना सिंह ने अपने संज्ञान में लेकर जिले के सीएमएचओ डॉ.पवन जैन से संपर्क किया।

डॉ. पवन जैन ने जिला चिकित्सालय में वृद्धजनों का ऑपरेशन करवाने एवं स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया और 07 मई को ऑपरेशन की तिथि नियत की गई। इस दौरान एक वृद्ध बैजनाथ राठौर वृद्धाश्रम से जा चुके थे जिस पर वृद्धाश्रम में मौजूद दूसरे वृद्ध श्री नारायण सिंह ओझा पुत्र धनसुंदर ओझा आयु 78 वर्ष निवासी वृद्धाश्रम शिवपुरी को वृद्धाश्रम के मैनेजर विवेक काले की मद्द से जिला अस्पताल शिवपुरी ले जाया गया जहाँ डॉ.गिरीश चतुर्वेदी के द्वारा उनका सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद वृद्धजन को इनफेक्शन की समस्या न हो इसलिए कूलर की व्यवस्था भी कराई गई है। उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से आँखों की रोशनी मिल गई। पूर्व में भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दो वृद्धजनों केदारनाथ वर्मा एवं हजारीलाल लोधी की आँखों का सफल ऑपरेशन कराया गया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!