Press "Enter" to skip to content

शिक्षक की मृत्यु के बाद पुत्र को नहीं मिल पा रही अनुकंपा नियुक्ति, पद रिक्त होने के बाद भी अधिकारी कर रहे गुमराह / Shivpuri News

शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में अरूण कुमार बौद्ध निवासी ग्राम चंदनपुरा शिवपुरी ने बताया कि उसके पिता बचनलाल जाटव प्राथमिक शिक्षक के पद पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय विनेका कॉलोनी में कार्यरत थे जिनका सेवाकाल के दौरान 16 मई 2021 को कोरोना संक्रमण की वजह से देहांत हो गया था। पिता के देहांत के बाद अनुकंपा नियुक्त के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया जिसमें सभी औपचारिकताएं पूर्ण की जा चुकी है। अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी के यहां लंबित है। अनुकंपा नियुक्ति के लिए कई बार जिला शिक्षा अधिकारी से संपर्क किया गया तो बताया गया कि कलेक्टर कार्यालय से फाईल क्लीयर होने पर अनुकंपा नियुक्ति दी जा सकेगी। जब अपर कलेक्टर से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि पद रिक्त नहीं है इसलिए अभी अनुकंपा नियुक्ति नहीं हो सकेगी।

अरूण ने बताया कि उसे पता चला है कि पद रिक्त है उसे भ्रमित व गुमराह किया जा रहा है। अरूण ने कहा कि पिता की मौत के बाद परिवार की स्थित खराब हो गई है वहीं अधिकारी उसे गुमराह कर रहे हैं और जानबूझकर उसकी नियुक्ति नहीं कर रहे हैं। इसलिए उसे अनुकंपा नियुक्ति दिलाई जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!