शिवपुरी। जिले के सेसई क्षेत्र के पास हाइवे पर एक खड़ी लोडिंग में ट्रक के चालक ने लापरवाही से वाहन को चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना में लोडिंग चालक गंभीर घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार नेपाल शाक्य 34 वर्ष व विष्णु शाक्य 28 वर्ष निवासी बरखेड़ा लोडिंग वाहन में सामन लेकर जा रहे थे। सुबह 9 बजे के करीब लोडिंग वाहन से कोलारस की ओर जा रहे थे तभी सेसई के आगे टाटा शोरूम के पास पीछे से आ रहे ट्रक आरजे 11 जीजे 0637 के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए लोडिंग वाहन में टक्कर मार दी। घटना में नेपाल व विष्णु शाक्य दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।






Be First to Comment