Press "Enter" to skip to content

साहब…! शादी में जा रहे थे पति, बाइक चालक ने मार दी टक्कर, मौत, पुत्र व रिश्तेदार घायल, एफआईआर दर्ज करवा दो / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! 22 अप्रैल को मेरे पति अपने पुत्र व रिश्तेदार के सााि शादी में खाना खाने जा रहे थे तभी एक बाइक चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना में पति की मौत हो गई तथा पुत्र व रिश्तेदार गंभीर घायल हो गए। मामले को लेकर थाने में एफआईआर दर्ज नहीं की इसलिए आप कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज करवाएं। यह कहना था गुड्डी बाई निवासी डहरवारा का जो मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में एसपी के पास अपनी फरियाद लेकर आई थी।

गुड्डी बाई ने बताया कि 22 अप्रैल को शाम के 6 बजे उसके पति इंदर जाटव पुत्र महेश जाटव और रिश्तेदार अखैराज जाटव अपने घर से शादी में खना खाने जा रहे थे उसी दौरान रामनगर के पास बाइक चालक एमपी 33 एमआर 9885 के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना में पति इंदर जाटव की मौत हो गई तथा पुत्र व रिश्तेदार घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया जहां कई जगह फैक्चर आए हैं। इसलिए मामले में कोलारस पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाएं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!