Press "Enter" to skip to content

दतिया- शादी में गई 8 साल की बच्ची को उठाकर ले गया, दुष्कर्म किया और मार डाला / Shivpuri News

शिवपुरी। अंचल में सोमवार को दो मासूम बच्चियों के दरिंदगी के शिकार होने की घटनाएं सामने आई हैं। इनमें एक वारदात में तो आरोपी ने मासूम की हत्या भी कर दी। मासूम के साथ दरिंदगी और फिर गला दबाकर हत्या करने की वारदात दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम तिलैथा में एक विवाह समारोह में हुई, जहां 8 साल की बच्ची अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ रिश्तेदारी में आई थी।

बच्ची रात में गायब हुई और सुबह गांव से करीब 200 मीटर दूर उसका शव मिला। घटना रविवार-सोमवार की रात की है। पुलिस ने कुछ संदेहियों की धरपकड़ की है लेकिन अभी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार तिलैथा में रविवार को आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए भरसूला गांव से पति-पत्नी अपने चार बच्चों के साथ पहुंचे थे। रात में शादी का खाना चल रहा था।

रात 10 बजे के करीब 8 साल की बच्ची गायब हो गई। परिजन ने सोचा कि बच्ची पड़ोस में किसी रिश्तेदार के घर सो गई होगी। सुबह 7 बजे जब बच्ची नहीं दिखी तो उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद ही विवाह स्थल से करीब 200 मीटर दूर बच्ची की लाश खेत में नहर किनारे झाड़ियों में पड़ी मिली।

पास में शराब की फूटी हुई बोतलें और पत्थर पड़े थे। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। जानकारी मिलने पर गोराघाट पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद आईजी राजेश चावला और एसपी अमन सिंह राठौड़ भी मौके पर पहुंच गए।

रिश्तेदार बताकर घर में घुसा और 12 साल की बच्ची से ज्यादती कर भागा

बैराड़ के एक गांव में 12 साल की बच्ची के साथ घर में घुसकर दुष्कृत्य का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार की रात को अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने सोमवार को जब पीड़ित बच्ची को हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के फोटो दिखाए तो उनमें से एक व्यक्ति को पहचान लिया।

पुलिस के अनुसार, 5 मई की दोपहर 3 बजे बच्ची घर में अकेली थी। इस दौरान एक व्यक्ति आया और खुद को रिश्तेदार बताकर बच्ची से उसके पिता का मोबाइल नंबर मांगा। बच्ची मोबाइल नंबर लिखने के लिए घर के अंदर गई तो आरोपी घर में घुस आया और बच्ची के साथ दुष्कृत्य कर दिया।

बच्ची चिल्लाई तो उसने जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। एसआई अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि धारा 354 में फरार हिस्ट्रीशीटर महेश उर्फ माढू जाटव पुत्र मानसिंह जाटव निवासी बरखाड़ी थाना नरवर का फोटो देखते ही बच्ची तुरंत पहचान गई। बताया जा रहा है कि महेश जाटव के बड़े भाई की बेटी की ग्राम ककरई में 2 मई को शादी हुई है। उसी सिलसिले में वह बैराड़ आया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!