शिवपुरी। मौसमी बीमारियों के चलते जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ गई है। मरीजों की संख्या बढने के के कारण अस्पताल के हालात बिगड चुके हैं। यहां अस्पताल में एसी व पंखा नहीं चलने के कारण मरीज गर्मी से परेशान थे वहीं अब डॉक्टरों के समय से न आने व पेयजल की किल्लत के कारण मरीज परेशान हो रहे हैं। इस भयानक गर्मी के दौर में अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्था सही न होने के कारण हाहाकार मचा हुआ हैा
जिला अस्पताल के नवीन पांच मंजिला भवन में पर्याप्त पानी की व्यवस्था नहीं है। गर्मी के इस मौसम में भारी संख्या में मरीज लू की चपेट में आने के साथ साथ भी डी-हाइड्रेशन का शिकार होने के बाद अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। मरीजों को पानी की व्यवस्था करने के लिए मरीज के अटेंडरों को बाहर से पानी लाना पड़ रहा है।
कई मरीजों के परिजनों ने गर्मी के मौसम में बार-बार पानी लेने के लिए जाने से बचने के लिए हल निकाला है। मरीजों के परिजनों के द्वारा मटको को खरीद कर मरीजों के पलंग पर रख दिया गया है जिससे वह बार-बार पानी लेने के लिए बाहर जाने से बच सकें। जिला अस्पताल में पहले दूसरे और तीसरे माले पर अधिक संख्या में मरीज भर्ती हैं जहां अस्पताल प्रबंधन द्वारा पीने योग्य पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है।
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ आर के चौधरी का कहना है कि जिला अस्पताल में मरीज सहित उनके अटेंडरों को पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है अतिरिक्त पानी के कैंपर्स मंगा कर भी पानी की पूर्ति को किया जा रही है इसके अलावा एक बार दोबारा चेक करवाएंगे कि मरीजों को मटके में पानी भरकर रखने की आवश्यकता क्यों पड़ी।






Be First to Comment