Press "Enter" to skip to content

10 मई को जानकी सेना मनाएगी जानकी प्राकट्योत्सव / Shivpuri News

2100 जगहों पर गौसेवा और माता पिता पूजन का बृहद आयोजन

शिवपुरी। हमारे शास्त्रों में भी गाय माता का महत्व बताया गया है इनकी पूजा अर्चना करने से सभी तरह के रोगों से और परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है और यह भी लिखा गया है कि “घृतक्षीरप्रदा गावो घृतयोन्यो घृतोद्भवाः।
घृतनद्यो घृतावर्तास्ता मे सन्तु सदा गृहे अर्थात घी और दूध देने वाली, घी की उत्पत्ति का स्थान, घी को प्रकट करने वाली, घी की नदी तथा घी की भंवर रूप गाय मेरे घर में सदा निवास करें। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जानकी सेना संगठन अपने सबसे विशेष दिन जानकी प्राकट्योत्सव को यादगार बनाने के लिए वृहद स्तर पर गौ सेवा पूजा और मात पिता पूजन का आयोजन करने जा रही है। पिछले वर्ष की भांति इस बार भी मां जानकी जी के प्राकट्योत्सव के अवसर पर 10 मई को 2100 अलग-अलग जगहों से गौ पूजन का कार्यक्रम रखा गया है। साथ ही इसी दिवस पर मात पिता पूजन भी किया जाएगा। इस दिन जानकी सेना संगठन के आह्वान पर लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि वह अपने माता-पिता की सेवा कर इस दिन को खास बनाएं इस हेतु जानकी सेना संगठन की सोशल मीडिया टीम और अन्य प्रचार तंत्रों के माध्यम से प्रचार भी किया जा रहा है। 10 मई को आयोजित होने वाले जानकी प्राकट्योत्सव के अवसर पर जानकी सेना संगठन सदस्यों ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से अपने घर पर ही गौ सेवा पूजन और माता-पिता की सेवा पूजा करने का आग्रह किया है संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य घर-घर में उन पुराने संस्कारों को पैदा करना है जो हमारे संस्कृति के आधार हैं और जो लगातार खत्म होते जा रहे हैं हमारा प्रयास है कि हम यदि पूरे मनोयोग और हृदय से लोगों को प्रेरित करेंगे तो हम अपनी मूल संस्कृति को प्राप्त कर सकते हैं जो हमारी प्रगति में सहायक होगी।

वृद्ध आश्रम में भोजन और गरीबों में नए कपड़ा का होगा वितरण
जानकी सेना संगठन द्वारा जानकी प्रकट उत्सव के अवसर पर जानकारी देते हुए महिला इकाई अध्यक्ष रंजना पचौरी ने बताया कि सुबह 10 बजे वृद्ध आश्रम पर बुजुर्गों की सेवा की जाएगी और संगठन की महिला इकाई की ओर से यहां पर वृद्धों को भोजन कराया जाएगा वहीं शाम 4 बजे शिवपुरी के करौंदी कॉलोनी में आदिवासी बच्चों को कपड़ों का वितरण किया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!