मप्र पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
शिवपुरी। मध्यप्रदेश पटवारी संघ द्धारा आज एक ज्ञापन कलेक्टर के नाम सौंपा गया। ज्ञापन में राजस्व निरीक्षक व पटवारी से अभद्रता करने वालों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की और बताया कि यदि तीन दिन के अंदर आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो 12 मई को पटवारी संघ कलम बंद हड़ताल पर चला जाएगा और प्रदेश व्यापी आंदोलन होगा।
संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र जाटव, जिला सचिव रवि गौतम ने बताया कि 7 मई को ग्राम कुठीलामढत्र में सीमांकन के दौरान राजस्व निरीक्षक प्रीति रावत व पटवारी ग्राम सुबोध तिवारी के साथ वहीं के रहने वाले अमरसिंह पुत्र गगुआ जाटव सहित 7 जाटव समाज के व्यक्तियों द्धारा अभद्र व्यवहार कर गाली—गलौंज की व शासकीय दस्तावेज फाड़ दिए। जिस पर राजस्व निरीक्षक व पटवारी अधूरा सीमांकन छोड़कर अपनी जान बचाकर आए और थाना करैरा में केस दर्ज करवाया। मामले में पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया लेकिन आरोपितों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई है। अगर आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो 12 मई को पटवारी संघ कलमबंद हड़ताल पर चला जाएगा और प्रदेश व्यापी आंदोलन करेगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।






Be First to Comment