Press "Enter" to skip to content

परिवार को पसंद नहीं आया प्यार तो प्रेमी—प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान / Shivpuri News

एक बार पहले भी भाग चुके थे दोनों

शिवपुरी। जिले के अमोला क्षेत्र के रहने वाले एक प्रेमी जोड़े ने उत्तर प्रदेश के बसई रेलवे स्टेशन के पास रेलवे गेट और विद्युत सब स्टेशन के बीच एक ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बता दें कि उक्त दोनों का प्रेम परिवारजनों को पसंद नहीं था। परिवारजनों की नाराजगी के चलते दोनों ने इतना घातक कदम उठाया और अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

जानकारी के अनुसार, सलैया डीड दुदवाली निवासी प्रेमी-प्रेमिका का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को दोनों के बीच हुए प्यार का जब पता चला तो दोनों के परिजनों ने बंदिशे लगाना शुरू कर दी। प्रेमी ने अपने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने। उन्हें दोनों का मिलना कतई पसंद नही था। दोनों प्रेमियों ने घर से भाग जाने का मन बनाया और योजनाबद्ध तरीके से 10 दिन पहले वह अपने घर से भाग गए। गांव से लापता हुए युवक-युवती की गुमसुदगी की शिकायत अमोला थाने में दर्ज कराई गई थी।

रविवार को अमोला थाना में सूचना प्राप्त हुई थी कि उत्तरप्रदेश के बसई रेलवे स्टेशन के पास रेलवे गेट और विद्युत सब स्टेशन के बीच एक युवती और एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जीआरपी ने मृतक और मृतिका के शव के पास मिले बेग में मिले दस्ताबेजो के आधार पर प्राथमिक जानकारी के आधार पर दोनों की पहचान मृतक युवक संदीप सिंह परमार पिता राजपाल सिंह परमार (20 वर्ष) और युवती वर्षा परिहार पुत्री फूल सिंह परिहार के रूप में की। बैग में मिले दस्ताबेज के आधार पर थाने में सूचना की है। जिसके बाद दोनों युवक और युवती की मौत की सूचना परिजनों तक पहुंचाई गई। दोनों युवक युवती की मौत के बाद गाँव में शोक व्यापत है। परिजन युवक और युवती के शव को लेने लिए उत्तरप्रदेश के बसई के लिए रवाना हुए हैं। बताया जाता है कि दोनों जब नाबालिग थे तब भी भाग गए थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!