शिवपुरी. खबर शिवपुरी के देहात थाना से है यहां हम आपको बता दें कि पुलिस ने युवक को 8 ग्राम स्मैक कीमत ₹80000 के साथ गिरफ्तार किया है. बता दें कि युवक शिवपुरी में स्मैक खपाता था.
जानकारी के अनुसार गुरुतेग सिक्ख निवासी बांसखेड़ी गुना से शिवपुरी की ओर आ रहा था तभी पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक कार से स्मैक खपाने के लिए शिवपुरी आ रहा है तभी बांस खेड़ी निवासी युवक को पुलिस ने शारदा सॉल्वेंट फैक्ट्री के पास चेकिंग लगाकर पकड़ लिया युवक शिवपुरी के बांस खेड़ी का निवासी है बता दें कि युवक लगातार यह स्मैक का धंधा करता है. जो कि अब टीआई विकास यादव के हत्थे चढ़ गया.






Be First to Comment