शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले अहीर मोहल्ला में एक हलवाई ने चूहे मारने की दवा खा ली। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक ने ऐसा क्यों किया इसका पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार संपन्न यादव पुत्र हरज्ञान यादव निवासी अहीर मोहल्ला पुरानी शिवपुरी हलवाई का काम करता है। रात को ही वह एक शादी समारोह में खाना बनाने के लिए गया था और आज सुबह लौटा था। जब सुबह के समय संपन्न की मां खाना बना रही थी उस समय वह आया और बोला कि वह साइड पर जा रहा है। इसी दौरान उसन चूहे मारने की दवा खा ली। जब संपन्न की हालत बिगड़ने लगी और वह उल्टियां करने लगा तो मां ने उसे देखा और पूछा तो बताया कि उसने चूहे मारने की दवा खा ली है। आनन—फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर आए जहां उसका उपचार डॉक्टरों द्धारा किया जा रहा है।




