Press "Enter" to skip to content

प्यासे कंठों की प्यास बुझाने राठौर समाज सेवी संस्था ने शुरू की शीतल जल प्याउ / Shivpuri News

शिवपुरी। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज उत्थान व समाजहितैषी कार्यों हेतु सदैव तत्पर रहने वाली राठौर समाज सेवी संस्था शिवपुरी द्वारा आज शिवमंदिर टॉकीज के पास ए.बी.रोड पर शीतल जल प्याऊ का भव्य शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी व संस्था पदाधिकारियों एवं सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में किया गया।

 

इस अवसर पर अखिल भारतीय राठौर महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री देवीलाल राठौर, भाजपा के पूर्व नगर महामंत्री एवं अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हरिओम राठौर(बताशे वाले), राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर स्मारक समिति शिवपुरी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी नरेंद्र राठौर (खंडवा वाले), फतेहपुर अध्यक्ष रमेशजी राठौर, हरिओम राठौर ए ई नगरपालिका शिवपुरी, संस्था अध्यक्ष उपेंद्र राठौर(बताशे वाले), महामंत्री करन राठौर(शिक्षक),पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक रवि राठौर(मंगरौनी वाले), संरक्षक पवन राठौर( मगरौनी वाले), सचिव राधेश्याम राठौर (ददोइ वाले), पूर्व महामंत्री जुगल राठौर (पीपल वाले), पूर्व कोषाध्यक्ष सुनील राठौर (खैरी वाले), नरेंद्र राठौर शिक्षक नरवर वाले, रामसेवक राठौर (बेहंटा वाले)संगठन मंत्री पवन राठौर (गौसेवक), सह संगठन मंत्री अनूप राठौर(सिरसी वाले), सह सचिव मनीष राठौर(पीपल वाले),सह सोशल मीडिया प्रभारी राजा राठौर(गौसेवक) रायश्रीवाले आदि समाजसेवी उपस्थित रहे ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!