करैरा। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाली सिंचाई विभाग कॉलोनी में एक बाइक सवार ने सड़क पर जा रहे युवक में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक दुकान पर बीड़ी खरीदने के लिए गया हुआ था और वापस अपने घर जा रहा था तभी यह हादसा हो गया।
फरियादी आशीष पुत्र प्रवेश सेन उम्र 23 साल निवासी ग्राम करही ने शुक्रवार को शाम के समय ताऊ मातादीन अपने घर सिंचाई विभाग की कॉलोनी करही से बाहर दुकान से बीडी बिण्डल लेने गए थे फिर बिण्डल लेकर वापस घर पर आ रहे थे कि तभी गधाई तरफ से आ रही बाइक क्रं. MP32 MD 8512 का चालक अपनी बाइक को तेजी व लापरवाही से चलाकर लाया और ताऊ मातादीन सेन के पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह जमीन पर गिर पडे और गंभीर घायल हो गए। ताऊ मातादीन को इलाज के लिये झांसी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने चैकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।






Be First to Comment