शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पौठियाई में दुकान पर काम करने जा रहे स्कूटी सवार में ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए खनियांधाना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फरियादी रमेश पुत्र ग्यासी कोली 32 साल निवासी मण्डी के पीछे पौठियाई ने बताया कि वह व उसका पडोसी महेन्द्र पुत्र रायसिह कोली 21 साल निवासी पावर हाउस के पीछे पौठियाई का पंकज पिपरौदा वाले की दुकान पर काम करने जा रहे थे। महेन्द्र मेरे आगे अपनी स्कूटी से मण्डी गेट के पास जा रहा था मै पीछे पैदल जा रहा था। उसी समय मण्डी गेट के सामने एक टाटा ट्रक 709 एमपी 33 जी 0767 को उसका चालक तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर लाया और महेन्द्र कोली को टक्कर मार दी जिससे वह मय स्कूटी के गिर पडा। टक्कर लगने से महेन्द्र कोली के सिर मे पीछे, माथे में, नाक, मुह, ठोड़ी, हाथ , पैरो में चोट होकऱ खून निकलने लगा। घायल अवस्था में उसे खनियांधाना अस्पताल लेकर गया जहां उसका उपचार चल रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment