Press "Enter" to skip to content

खनियाधाना में ईद के पर्व को लेकर एसपी का हुआ देर रात खनियाधाना थाना का अचानक निरीक्षण / Shivpuri News

शांति व्यवस्था बनाए रखने के विषयों पर हुई चर्चा

हिस्ट्रीशीटरों को बुलाकर भी एसपी चंदेल के सामने दी गई समझाईश

खनियाधाना। देर रात करीब 11 बजे शिवपुरी एसपी राजेश सिंह चंदेल का अचानक खनियांधाना थाने पर दौरा हुआ और गुंडा एक्ट हिस्ट्रीशीटरों को थाने में बुलाकर एसपी ने समझाईश दी। ईद का त्यौहार नजदीक है इसको देखते हुए खनियांधाना नगर में शांति व्यवस्था बनाने की थाना प्रभारी को भी समझाइश दी क्योंकि खनियाधाना शिवपुरी जिले की सबसे दूरस्थ तहसील है और अति संवेदनशील तहसील भी है। इसी को लेकर एसपी चंदेल ने जैसे ही ईद का त्यौहार नजदीक आया वैसे ही सारे थानों को समझाइश देना प्रारंभ कर दिया जिससे कोई अप्रिय घटना ना हो सके और ट्रैफिक व्यवस्थाओं को लेकर भी एसपी राजेश सिंह चंदेल ने थाना प्रभारी को ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की विधि सीखने को लेकर कहा कि आप अपने स्टाफ से 2 लोगों को ट्रेनिंग के लिए भेज दें जिससे खनियांधाना नगर की ट्रैफिक व्यवस्था भी दुरुस्त रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!