Press "Enter" to skip to content

गर्मी ने दिखाए तेवर, पारा 42 के पार, सब्जियों पर भी पड़ रहा गर्मी का असर / Shivpuri News

शिवपुरी। गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग हलाकान हैं। गर्मी के इस सीजन में शनिवार को सबसे गर्म दिन रहा है, दिन में पारा 42 डिग्री को पार करके 42.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं गर्मी का असर सब्जियों पर भी पड़ने लगा है, पहले विक्रेता मंडी से ज्यादा सब्जी खरीद कर लाते थे, पर अब गर्मी बढ़ने से खराब होने के डर से कम ख़रीद कर ला रहे, वही गर्मी के कारण दुकानदारी भी सुबह शाम की नज़र आने लगी।

 

इस बार अप्रैल महीने में ही गर्मी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सूखी एवं गरम हवा से शिवपुरी भट्टी की तरह तप रहा है। शनिवार को सुबह 9 बजे से ही सूरज की तल्खी से लोग परेशान रहे। दोपहर के समय झुलसा देने वाली धूप रही। दिन का तापमान तेजी से बढ़कर 42.5 डिग्री पहुंच गया। गर्मी के तेवर इसी तरह बने रहने के आसार हैं। मौसम शुष्क बना हुआ है। अभी दो तीन दिनों में पारा 44 डिग्री पार हो जाएगा।

 

सब्जी विक्रेता शारदा ने बताया कि इस बार गर्मी अधिक पड़ रही है जिसका असर सब्जियों पर पडा है। गर्मी के कारण सब्जी खराब हो रही है। इसी के चलते कम मात्रा में सब्जी लाते हैं। ग्राहकी भी सुबह—शाम की रह गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!