शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेशसिंह चंदेल के मार्गदर्शन में पुलिस परेड ग्राउंड में बलवा ड्रिल अभ्यास परेड का आयोजन किया गया। बलवा ड्रिल अभ्यास परेड के दौरान एएसपी, अनुविभागीय अधिकारी, रक्षित निरीक्षक, पुलिस लाइन और थानों से आया हुआ पुलिस बल मौजूद रहा। संपूर्ण पुलिस बल को बलवा ड्रिल परेड का अभ्यास कराया गया। जिससे भविष्य में जिले में अचानक बलवा की स्थिति निर्मित होने पर पुलिस बल उससे निपट सके। अभ्यास के दौरान समस्त थानों के वाहनों में बलवा ड्रिल की सामग्री को चेक किया गया एवं पुलिस वाहनों के फ्रंट और रियर ग्लास को कंपाउंड जाली चैक की गई। पुलिस बल को बलवा ड्रिल अभ्यास परेड के दौरान विस्तृत रूप से बताया गया कि बलवा होने की स्थिति में क्रमवार क्या-क्या कार्यवाही करनी होगी साथ ही अश्रु गैस पार्टी को किस प्रकार अश्रु गैस का इस्तेमाल करना है। केन और लाठी पार्टी को किस प्रकार आगे बढऩा है और स्वयं को बचाते हुए कैसे दंगाइयों को तितर-बितर करना है इसका अभ्यास पुलिस बल को कराया गया।

एसपी द्वारा आयोजित कराई गई बलवा ड्रिल अभ्यास परेड / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News





Be First to Comment