रन्नौद। कस्बे में जन्मदिन पार्टी के दौरान दो युवकों ने व्यापारी की मारपीट कर दी। बर्फ फैक्ट्री का काम करने वाले अमित उर्फ अमन गांधी (24) पुत्र स्व. धर्मवीर गांधी निवासी बस स्टैंड रन्नौद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 25 अप्रैल की रात 10 बजे राजू डाक्टर के यहां अपना जन्मदिन मना रहा था। कस्बे के मस्तू बौहरे और अभय बौहरे आए और बोले कि तू बहुत अकड़ में रहता है । चल मेरे साथ ढाबे पर, चलकर बात करते हैं। उनकी बाइक से ढाबे पर पहुंचा तो दोनों गालियां देने लगे। गालियां देने से रोका तो लात घूसों से मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जन्मदिन की पार्टी की में गए व्यापारी की कुटाई / Shivpuri News




