शिवपुरी। कोरोना की चौथी लहर ने दस्तक दे दी है। शहर में पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। कोरोना की चौथी लहर की रोकथाम के लिए प्रशासन ने भी कदम उठने शुरू कर दिए हैं लेकिन अस्पताल प्रबंधक कोरोना को हल्के में ले रहा है इसलिए बीते रोज अस्पताल में भर्ती हुई गर्भवती महिला पॉजीटिव आई बीती शाम उसने बच्चे को जन्म दिया। वहीं महिला के परिजन बिना किसी बात की चिंता किए उसके पास उठ—बैठ रहे हैं। न तो वह मास्क लगाए और न ही कोई सुरक्षा अपना रहे हैं। वहीं अस्पताल प्रबंधन भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
यहां बता दें कि रीना पत्नी पुरूषोत्तम जाटव 30 वर्ष गर्भवती थी जिसे परिजनों ने तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती करवाया था। यहं कोरोना का इलाज चल रहा था इसी बीच बीती शाम रीना ने एक बच्चे को जन्म दे दिया। ताज्जुब की बात तो यह है कि बच्चे को जन्म देने के बाद उसके परिजन पास बैठ रहे हैं महिला का छू रहे है और वह न तो मास्क लगाए हैं न ही कोई एतिहात बरत रहे हैं। वहीं अस्पताल प्रबंधन भी लापरवाही बरत रहा है। अगर महिला के परिजन पॉजीटिव हो गए और यह बाहर गए तो कितने लोगों को संक्रमित करेंगे इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।






Be First to Comment