शिवपुरी। खबर शिवपुरी के जिला चिकित्सालय से हैं यहां हम आपको बता दें कि जिला चिकित्सालय के प्रसूता वार्ड में ना ही पंखे काम कर रहे हैं ना ही AC चल रहे है काफी महीनों से AC की हालत खराब पड़ी हुई है.
बताना होगा कि जिला चिकित्सालय में भर्ती प्रसूताओं को वार्ड में पंखे और ऐसी बिल्कुल भी काम नहीं कर रहे हैं.
बताना होगा कि जिन महिलाओं का ऑपरेशन या फिर नॉर्मल डिलीवरी होती है उन महिलाओं को प्रसूता वार्ड में भर्ती किया जाता है प्रसूता वार्ड में ना ही पंखे काम कर रहे हैं और ना ही ऐसी काम कर रही हैं जिसके कारण प्रसूता और नवजात बच्चे को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में हालत यह है कि गर्मी के बढ़ते तापमान के चलते लगातार भीषण गर्मी में नवजात बच्चे एवं प्रसूताओं को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है जिससे उनकी तबीयत भी खराब हो जाती है बताना होगा कि प्रसूता अपने घरों से या बाजार से पंखे खरीद कर ला रहे हैं जिससे उनको थोड़ी तसल्ली मिल रही है ऐसे में अधिकारी इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रहे हैं.






Be First to Comment