Press "Enter" to skip to content

सिविल जज: यश दुबे और संकेत वशिष्ठ का ब्राह्मण गौरव के रूप में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन ने किया सम्मान / Shivpuri News

शिवपुरीः- मेहनत की पराकाष्ठा को पार करते हुए सामान्य से परिवार में जन्में यश दुवे और संकेत वशिष्ठ ने सिविल जज की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार के साथ साथ ब्राह्मण समाज को गौरान्वित करते हुए शिवपुरी जिले का नाम रौशन किया है। सामान्य से पारिवारिक पृष्ठभूमि से आए इन युवाओं के सिविल जज के पद पर चयनित होने पर ब्राह्मण समाज गौरान्वित महसूस कर रहा है। तथा अव से युवाओं के प्रेरणा स़्त्रोत बन गये हैं।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा एवं महासचिव राज कुमार सड़ैया ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में वताया कि आर के वशिष्ठ के पुत्र संकेत वशिष्ठ और रविकांत दुवे के पुत्र यश दुवे का सिविल जज के पद पर चयन होने पर ब्राह्मण समाज ने हर्ष व्यक्त किया है। ब्राह्मण समाज के आर.डी.शर्मा, एम.एस.दुवे, महेश शर्मा, ओ.पी.पाण्डेय, रघुवीर पाराशर, डाॅ.जी.पी.शर्मा, महेन्द्र शर्मा, विनोद मुदगल, प्रदीप कवीश्वर, राधेश्याम शर्मा, रामगोपाल शर्मा, मदनमोहन शर्मा, राधा मोहन शर्मा वकील साहब, लोकेन्द्र वशिष्ठ, पवन अवस्थी, अरविन्द सरैया, विपिन पचैरी आदि विप्र बंधुओं ने गत दिवस यश दुवे और संकेत वशिष्ठ के निज निवास पहुॅचकर उन्हे प्रतीक चिन्ह व शाॅल श्रीफल भेंट कर उनका ब्राह्मण गौरव के रूप में सम्मान किया तथा बधाईयां प्रेषित की हैं। कार्यक्रम का संचालन व व्यवस्था विनोद मुदगल, अरविन्द सरैया, पवन अवस्थी व विपिन पचैरी द्वारा किया गया। इनके साथ साथ अन्य छात्रों को भी सिविल जज की परीक्षा में चयनित होने पर ब्राह्मण समाज द्वारा बधाईयां प्रेषित हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!