किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी योजना की जानकारी देने शिविर आयोजित / Shivpuri News

शिवपुरी। मध्यप्रदेश शासन की महत्वकांक्षी योजना ‘ किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’ के अंतर्गत आज 28 अप्रैल 2022 को ग्राम पंचायत हातौद के पंचायत भवन पर शिविर आयोजित हुआ, जिसमें कृषकों व पशुपालकों की केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) बनाने के लिए जानकारी व कार्यवाही की गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों के साथ लीड बैंक मैनेजर श्री सतीश व्यास, श्री महेश शर्मा, पशुपालन विभाग से डॉ. गायत्री कश्यप, अच्छेलाल अहिरवार, कृषि विभाग से राजेंद्र पचौरी, निर्पत सिंह गौड़, मत्स्यपालन विभाग से राजबल्लभ शर्मा, उद्यानिकी विभाग से जितेन्द्र कुमार जाटव, मुकेश कुमार मौर्य के साथ जनपद पंचायत से नीरज खरे उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन में हल्का पटवारी दिनेश शिवहरे, पंचायत सचिव हातोद नीलेश दुबे, उपसचिव मिलिट्री आदिवासी, पंचायत सचिव कोटा गोपाल शर्मा ने विशेष योगदान दिया। शिविर के अंत में परवीन मेहरोत्रा, प्रधान हातोद ग्राम पंचायत ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।