चोरी करने आया चोर, मकान मालिक ने पकड़ा तो चोर ने ही दर्ज करवा दिया मारपीट का केस / Shivpuri News

शिवपुरी। एसपी को दिए आवेदन में प्रदीप कुमार रजक निवासी गणेशखेड़ा ने बताया कि 17 अप्रैल को उसके घर हरि लोधी पुत्र मथुरा लोधी रात 12 से 1 के बीच में चोरी करने आया था। भागते समय दीवाल पर से गिर गया जिसस उसके यहां चोट आ गई। हरि को हमने पकड़ लिया लेकिन उसने लाठी मारकर मुझे घायल कर दिया। घटना के बाद डायल 100 को फोन लगाया जिसके कुछ देर बाद पुलिस मेरे घर पर आ गई और उसे अपने साथ ले गई। हरिसिंह ने झूठी कहानी बनाकर थाना प्रभारी को बता दिया कि इन लोगों ने मुझे बंधक बनाकर मारपीट की है उक्त युवक ने मेरे पिता जी पर झूठा केस दर्ज करवा दिया जबकि घटना वाले दिन मेरे पिता घर पर थे ही नहीं वह समाज के भागवत कार्यक्रम में गए हुए थे। हरिसिंह आए दिन घर पर आकर धमकी देता है कि तेरे पिता की सरकारी नौकरी है वह मैं छुड़वा दूंगा, तेरे परिवार पर झूठे केस दर्ज करवा दूंगा इसलिए मामले में कार्रवाई की जाए और हरिसिंह द्धारा दर्ज कराए गए झूठे केस की जांच करवाई जाए।