सेंटिंग का काम दिया, अधूरा काम छोड़ चला गया, पैसे काम से ज्यादा ले गया वापस मांगे तो कर रहा गली गलौंज / Shivpuri News

शिवपुरी। एसपी को दिए आवेदन में नन्ना मिस्त्री ने बतया कि वह गृह निर्माण का कार्य करता है। मेरे द्धारा सटरिंग कार्य सुशील निवासी झांसी को दिया गया था जिसके द्धारा 15 दिन में कार्य पूर्ण करने की बात कही थी, लेकिन सुशीने ने काम पूरा नहीं कराया और रूपए भी ले लिए। समय—समय पर सुशील से काम पूरा करने के लिए कहा गया लेकिन उसने काम पूरा नहीं किया। सुशील ने माप अनुसार धोखाधड़ी की गई एवं माप अनुसार 1 लाख 31 हजार रूपए सुशील पर पहुंच गए और अभी उस पर 21 हजार 500 रूपए आ रहे हैं। जब हिसाब की बात की तो सुशील द्धारा गाली—गलौंज की गई, बल्ली से मारा गया व जान से मारने की धमकी दी। इसलिए सुशील के खिलाफ कर्रवाई की जाकर मेरे रूपए दिलवाएं जाएं।